शैक्षिक प्रबंधन के लिए सूचना संप्रेषण प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) की भूमिका

Authors

  • राजेन्द्र सिंह

Abstract

सूचना संप्रेषण प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) शैक्षिक प्रणाली अर्थात् विद्यालय प्रबंधन के प्रभावी संचालन को बेहतर करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। प्रबंधन में प्रमुख रूप से पाँच कार्यक्षेत्र का समावेश होता है । ये कार्यक्षेत्र है- 1- योजना 2- संगठन 3- समन्वय निर्देशन 4-नियंत्रण
इसे ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकता है। शैक्षिक प्रबंधन हेतु बहु कौशल से युक्त प्रबंधकों की आवश्यकता होती है। मुख्य रूप से आईसीटी का उपयोग शैक्षिक प्रबंधन के तीन प्रमुख क्षेत्रों उपयोग किया जा सकता है। 1-विद्यार्थी सम्बन्धी 2-अध्यापक सम्बन्धी 3-विद्यालय सम्बन्धी कार्य जैसे भर्ती करना और कार्य आवंटन। विद्यालय प्रबंधन में कई प्रक्रियाओं का समावेश होता है जैसे योजना बनाना, बजट बनाना, समय सारणी तैयार करना, विद्यार्थियों से शुल्क जमा करना, स्टाफ प्रबन्धन, संसाधन प्रबन्धन, अभिभावक और समुदाय से संवाद। भारत सरकार ने एक पहल की है ‘‘शाला दर्पण‘‘ जो कि ई-गर्वनेन्स के अन्तर्गत निर्मित किया गया विद्यालय प्रबन्धन सॉफ्टवेयर है, शाला दर्पण भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय का एक आईसीटी कार्यक्रम है जो सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के माता-पिता को मोबाइल एक्सेस प्रदान करता है। यह जानकारी केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के बारे में ही प्राप्त की जा सकती है। शाला दर्पण पोर्टल का क्रियान्वयन राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के पास है।
विद्यालय रिकार्ड के रखरखाव में सूचना संप्रेषण प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) का उपयोग विद्यालय के लक्ष्यों को प्राप्त करने में विद्यालय प्रबंधन के कार्य संपादन को सहज और बेहतर बनाने में सहायता करता है। कार्यक्रम सूची तैयार करने वाले सॉफ्टवेयर गूगल कैलेण्डर सह-कर्मचारियों के गोष्ठी और कार्यक्रम निर्धारित कर सकता है उसी प्रकार जिस प्रकार पुराना कैलेण्डर एप्लीकेशन विद्यार्थियों के पोर्टफोलियों का उपयोग स्व ऑकलन के लिये किया जा सकता है। कई आई.सी.टी. टूल्स उपलब्ध है जिसका उपयोग ऑनलाइन ऑकलन डिजाइन करने के लिए किया जा सकता हैं। सूचना संप्रेषण प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) प्रबंधन जैसे योजना बनाने तथा लेखाकार्य के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। आई.सी.टी. उपकरण जैसे सोशल मीडिया तथा ई-मेल अभिभावको और अध्यापकों के ऑनलाइन समुदाय का सृजन करने के लिए उपयोग किया जा रहा है।
कुंजी शब्द- शिक्षा, तकनीकी, संप्रेषण, सूचना, प्रबंधन, प्रौद्योगिकी

Additional Files

Published

30-04-2025

How to Cite

1.
राजेन्द्र सिंह. शैक्षिक प्रबंधन के लिए सूचना संप्रेषण प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) की भूमिका. IJARMS [Internet]. 2025 Apr. 30 [cited 2025 Jul. 4];8:41-8. Available from: https://journal.ijarms.org/index.php/ijarms/article/view/710