शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन राघौगढ़ जनपद पंचायत, जिला गुना के विशेष सन्दर्भ में

Authors

  • डॉ. रीनू सिंह, प्रो0 (डॉ) विनोद सिंह भदोरिया

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र में गुना जिले की अग्रणी विकसित जनपद पंचायत राघौगढ़ के अनुसूचित आबादी पंचायतों में संचालित शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन करने का एक सफल प्रयास किया गया है। जिसमे शोध का न्यादर्श का चुनाव, शोधविधि एवं शोध उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया गया है। राघौगढ़ जनपद पंचायत में अनुसूचित जनजातीय आबादी से युक्त सात पंचायतें है इन सात पंचायतों में शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों की संख्या दस है, इन्ही दस शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में से ५० $ ५० = १०० विद्यार्थियों को चुना गया है। शोध विधि के रूप में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है, आंकड़ों के संकलन में शोधकर्ता ने स्व निर्मित प्रश्नावली एवं विद्यालय के विगत सत्र के परीक्षा परिणाम को लिया गया है। समंकों के विश्लेषण के लिए टी दृ परीक्षण का प्रयोग किया गया है। शोधकर्ता ने शोध कार्य की सफलता के लिए शोध उद्देश्यों एवं परिकल्पनाओं का निर्माणकर, शोध कार्य को आगे बढाया गया । शोध विश्लेषण के उपरांत यह पाया गया की शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में अंतर है, आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि, शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि से तुलनात्मक रूप से बेहतर है।
कुंजी शब्द- शैक्षिक उपलब्धि, शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थी, राघौगढ़ जनपद पंचायत, जिला गुना।

Additional Files

Published

31-01-2023

How to Cite

1.
डॉ. रीनू सिंह, प्रो0 (डॉ) विनोद सिंह भदोरिया. शासकीय एवं आशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन राघौगढ़ जनपद पंचायत, जिला गुना के विशेष सन्दर्भ में. IJARMS [Internet]. 2023 Jan. 31 [cited 2025 Mar. 12];6(1):09-15. Available from: https://journal.ijarms.org/index.php/ijarms/article/view/438

Issue

Section

Articles