महाविद्यालयों के संस्थागत वातावरण के संदर्भ में राजकीय एवं अनुदानित शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता का अध्ययन

Authors

  • सोमेन्द्र सिंह , सतीश पाल सिंह

Abstract

   महाविद्यालयों में शिक्षक को भौतिक, प्रशासनिक, वित्तीय, शैक्षिक एवं व्यावसायिक वातावरण के क्षेत्रों समायोजन करना होता है। उक्त समस्त क्षेत्रों में भली-भाँति समायोजन करके ही एक शिक्षक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही प्रकार कर सकता है। शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता भी संस्था के वातावरण पर निर्भर करती है। व्यावसायिक प्रतिबद्धता शिक्षक में समयबद्धता, कर्तव्यपरायणता एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती है, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव शिक्षक की कार्यकुशलता एवं शिक्षण अधिगम पर पड़ता है। प्रस्तुत अध्ययन में शोधकर्ता राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के संस्थागत वातावरण के संदर्भ शिक्षको की व्यावसायिक प्रतिबद्धता का अध्ययन करना चाहता है। संस्थावार मध्यमान परिणामों को देखने से ज्ञात होता है कि राजकीय शिक्षकों का मध्यमान 214.34 तथा अनुदानित शिक्षकों का मध्यमान 231.38 प्राप्त हुआ, जिससे स्पष्ट होता है कि संस्थागत वातावरण के तीनों समूहों में अनुदानित शिक्षकों की व्यवसायिक प्रतिबद्धता अधिक है। जबकि संस्थागत वातावरण के तीनों समूहों में राजकीय शिक्षकों की व्यवसायिक प्रतिबद्धता कम है। पूर्व से ज्ञात है कि किसी संस्था का संस्थागत वातावरण भौतिक संसाधनों, मानवीय संसाधनों, संस्था के आदर्श, मूल्यों एवं शैक्षिक वातावरण से मिलकर बनता है। उक्त संसाधन जिन महाविद्यालयों में अधिक व पर्याप्त होते है वहाँ शिक्षकों की कार्य संतुष्टि व कार्य के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ती है। ज्ञातव्य है कि किसी शैक्षिक संस्था में उच्च शैक्षिक गुणवत्ता लाने के लिए मानवीय, भौतिक व शैक्षिक संसाधनों के साथ-साथ शिक्षकों में कार्य संतुष्टि होना भी आवश्यक है, जिससे व्यवसायिक प्रतिबद्धता बढ़ती है।

Keywords- महाविद्यालयों का संस्थागत वातावरण, संदर्भ, राजकीय एवं अनुदानित शिक्षक, व्यावसायिक प्रतिबद्धता

Additional Files

Published

31-01-2023

How to Cite

1.
सोमेन्द्र सिंह , सतीश पाल सिंह. महाविद्यालयों के संस्थागत वातावरण के संदर्भ में राजकीय एवं अनुदानित शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता का अध्ययन . IJARMS [Internet]. 2023 Jan. 31 [cited 2025 Mar. 12];6(1):160-5. Available from: https://journal.ijarms.org/index.php/ijarms/article/view/532

Issue

Section

Articles