आर्टीफिशियल इन्टेलीजेन्स (ए0आई0), रोबोटिक्स और भविष्य की रोजगार संभावनाएं
Abstract
यह शोध-पत्र ए0आई0 और रोबोटिक्स के तेजी से बदलते हुए परिदृष्य पर केन्द्रित है तथा विश्लेषण करता है कि ये तकनीकें भविष्य के कार्यक्षेत्र, उद्योगों एवं मानव श्रम पर किस प्रकार प्रभाव डाल रही हैं। ए0आई0 मानव की सोचने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता की नकल करने वाली तकनीकि है जबकि रोबोटिक्स भौतिक मशीनों और स्वचालित प्रणालियों के निर्माण और संचालन से जुड़ा क्षेत्र है। पिछले एक दशक में इन दोनों क्षेत्रों में हुई प्रगति ने कार्यक्षेत्रों की प्रकृति, मानव श्रम के स्वरूप और उत्पादन प्रणालियों में मूलभूत बदलाव किए हैं। ए0आई0 आधारित एल्गोरिथ्म और रोबोटिक्स उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में दक्षता, सटीकता एवं उत्पादकता को बढ़ा रही हैं। साथ ही इन तकनीकों के विस्तार ने रोजगार संरचना में परिवर्तन, नैतिक दुविधाओं और सामाजिक असमानताओं की नयी चुनौतियां भी उत्पन्न की हैं। पूरी दुनिया में स्वचालन ;।नजवउंजपवदद्ध और डिजिटल क्रांति के फलस्वरूप पारंपरिक नौकरियां बदल रही हैं तथा नए कौशल व अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। यह शोध पत्र इस तथ्य पर भी प्रकाश डालता है कि आने वाले वर्षों में मानव और मशीन के सहयोग से कार्य का स्वरूप किस प्रकार विकसित होगा।
मुख्य शब्द- आर्टीफिशियल इन्टेलीजेन्स, रोबोटिक्स, एल्गोरिथ्म, डिजिटल क्रांति, स्वचालन, उत्पादकता
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
WWW.IJARMS.ORG