उच्चतर माध्यमिक स्तर के राजकीय विद्यालयांे में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों एवं समस्या समाधान योग्यता के मध्य अन्तर-सम्बन्धों का अध्ययन

Authors

  • गजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रो0 शिवराज कुमार

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र में उच्चतर माध्यमिक स्तर पर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों एवं समस्या समाधान योग्यता के मध्य अन्तर-सम्बन्धों का अध्ययन किया गया। अध्ययन के लिए विद्यार्थियों का चयन जनपद फर्रूखाबाद के विकास-खण्ड बढ़पुर के अन्तर्गत संचालित तीन राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् कुल 200 बालक एवं बालिकाओं का चयन किया गया है जिसमें 100 बालक एवं 100 बालिकायें हैं। आँकड़ों के संग्रह के लिए विवरणात्मक अनुसंधान की सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया है। तथ्यों के संग्रह के लिए मानकीकृत उपकरणों को उपयोंग में लाया गया है। अध्ययन आदतों की योग्यता के लिए डॉ0 मुखोपाध्याय एवं डी0एन0 संसनवाल द्वारा निर्मित अध्ययन आदत योग्यता परीक्षण और समस्या योग्यता के लिए डॉ0 एल0एन0 दुबे द्वारा निर्मित समस्या समाधान योग्यता परीक्षण का प्रयोग किया गया है। तथ्यों के विश्लेषण के लिए समान्तर माध्य, मानक विचलन और टी0 परीक्षण का उपयोग किया गया है। अध्ययन से निष्कर्ष प्राप्त हुआ है कि बालकांे की अध्ययन आदतें अधिक योजनाबद्ध, क्रमबद्ध, नियमित और संतुलित है जबकि बालिकाओं की अध्ययन आदतों में अनियमित, अव्यवस्थित एवं असंतुलित है और बालिकाओं की अपेक्षा बालकों की समस्या समाधान योग्यता भी उच्च स्तर की हैं।
मुख्य शब्द-उच्चतर माध्यमिक स्तर, राजकीय विद्यालय, समस्या समाधान योग्यता, अध्ययन आदतें।

Additional Files

Published

31-01-2026

How to Cite

1.
गजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रो0 शिवराज कुमार. उच्चतर माध्यमिक स्तर के राजकीय विद्यालयांे में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों एवं समस्या समाधान योग्यता के मध्य अन्तर-सम्बन्धों का अध्ययन. IJARMS [Internet]. 2026 Jan. 31 [cited 2026 Feb. 25];9(01):82-90. Available from: https://journal.ijarms.org/index.php/ijarms/article/view/834

Issue

Section

Articles