विकसित भारत @2047 उभरते हुए प्रतिमान
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में हम ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा हाल ही के वर्षों में शासन तथा प्रशासन के स्तर पर किए गए सुधारों, नवोन्मेष तथा भविष्यगामी प्रयासों की चर्चा करेंगे। अमृतकाल के दौरान भारतीय प्रशासन को अधिक जवाबदेह, उत्तरदाई तथा विकेन्द्रित करने की ओर अग्रसित हुआ गया तथा इसमें आम जनता के विचारों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सहभागिता सुनिश्चित करने के अधिक से अधिक प्रयास किए जाने लगे। भारत सरकार ने अनेक कदम उठाकर इन प्रयासों को साकार रूप प्रदान किया। ई-ऑफिस, ई-सर्विस, ई-मित्र, ई-फाइल, ई-केईएम, ई-मेल, ई-लीव, ई-संपदा, ई-मार्केटप्लेस (जेम पोर्टल), आई-गोट मिशन कर्मयोगी आदि के माध्यम से संपूर्ण प्रशासनिक ढांचे को सूचना और प्रौद्योगिकी के सहयोग से अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, उत्तरदाई तथा गतिशील बनाया जा रहा है।
मुख्य बिन्दु - अमृत काल, ‘विकसित भारत @2047’, ‘विकसित उत्तर प्रदेश@2047’, पांच प्रण, नई पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार, जिला सुशासन सूचकांक।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
WWW.IJARMS.ORG