भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक दल की भूमिका
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों द्वारा राजनीतिक संचालन की प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन किया गया है। वर्तमान समय में लोकतंत्र का स्वरूप कैसा भी क्यों न हो राजनीतिक दलों की अनुपस्थिति में लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों का उद्भव स्वाभाविक है और इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है जिसके बिना अध्ययन अवलोकन के समझना मुश्किल है इसलिए भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों की भूमिका का नए सिरे से विश्लेषण और व्याख्या इस शोध पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करना आवश्यक प्रतीत हुआ।
भारतीय लोकतंत्र में बहुदलीय व्यवस्था प्रचलित है। विभिन्न राजनीतिक दलों के विभिन्न कार्यक्रम और भूमिकाएं हैं। भारत एक विविधताओं वाला देश है। क्योंकि राजनीतिक दलों की उत्पत्ति और संगठन में इन विविधताओं का बहुत प्रभाव पड़ता है और राजनीतिक दलों से लोगों की अपेक्षाएं भी इस विविधता के अनुसार भिन्न-भिन्न हैं इसलिए सभी दलों का एक जैसा स्वरूप नही है और इनकी भूमिकाओं में अंतर है। इस शोधपत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों की उत्पत्ति और गठन के सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक और सांस्कृतिक आधार पर इनकी विविध भूमिकाओं के विश्लेषण के साथ ही भारतीय लोकतंत्र में इनकी सामान्य भूमिका का भी वर्णन किया गया है।
इस शोध पत्र में राजनीतिक दलों के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्षों का उल्लेख है। इसमें राजनीतिक दलों की स्थापना के सैद्धांतिक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करने के लिए राजनीतिक अवसरवादिता का उद्देश्य और सत्ता प्राप्त करने के बाद इसे बनाएं रखने के व्यावहारिक उद्देश्य के बीच आपसी संबंधों के साथ समय-समय पर इनकी भूमिका का वर्णन है। संदर्भित साहित्य की समीक्षा के आधार पर इस शोध पत्र को लिखा गया है जिसे संदर्भ ग्रंथ सूची में वर्णित किया गया है। शोध पत्र संबंधित लेखकों और विद्वानों के आलेख और साहित्य से सूचनाओं और तथ्यों को पुष्टिकृत किया गया है। इसमें विश्लेषणात्मक और वर्णनात्मक अनुसंधान विधि का प्रयोग किया गया है।
मुख्य शब्दावली- भारतीय लोकतंत्र, राजनीतिक दल, सैद्धांतिक और व्यावहारिक, बहुदलीय व्यवस्था।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2022 IJARMS.ORG

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
*